Uncategorized
दिल्ली NCR में प्रदूषण से बुरा हाल, लागू किया गया ग्रैप- 4, कंस्ट्रक्शन समेत इन पर बैन

GRAP 4 Invoked In Delhi NCR: दिल्ली में शनिवार को शाम चार बजे एक्यूआई 400 था, जो रात 8 बजे बढ़कर 428 पहुंच गया. मौसम की खराब स्थिति के कारण हालात और बिगड़ गए.
राजधानी दिल्ली में प्रदूषण एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जिसके बाद दिल्ली में ग्रैप 4 लागू किया गया है. शनिवार को यहां एक्यूआई 428 दर्ज किया गया, जिसके बाद ग्रैप 4 की पाबंदियों को लागू किया गया है.
दरअसल, शनिवार (17 जनवरी) को वायु गुणवत्ता ‘गंभीर+’ श्रेणी में पहुंच गई, जिसके चलते ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के चौथे चरण को फिर से लागू करने का फैसला लिया गया. ग्रैप-4 लागू किए जाने के बाद वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा कई कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं. इसके तहत दिल्ली में कारखानों, निर्माण कार्यों, और यातायात पर कड़ी पाबंदियां लगाई गई है.
